राजस्थान बनेगा अग्रणी राज्यः पीएम मोदी

भरतपुर जनसभा में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भरतपुर (एजेंसी)।
शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी भरतपुर पहुंचे और जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है- 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर। दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया भारत का लोहा मान रही है। यह सब मेरी नहीं आपके एक वोट का कमाल है।
 पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है और इसलिए राजस्थान कह रहा है-जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।
पीएम मोदी ने कहा, भाजपा का संकल्प है राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे। भाजपा का संकल्प है राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे। भाजपा का संकल्प है महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे। राजस्थान भाजपा ने जो वादे किए हैं, इन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे।
भरतपुर के कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला किया। कांग्रेस ने महिलाओं का विश्वास तोड़ा है। कांग्रेस को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस राज में दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। राजस्थान में दलितों पर अत्याचार हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये चुनाव की दीपावली है। इसलिए सभी मतदाता कोने-कोने से कांग्रेस की सफाई करें। राजस्थान से कांग्रेस को हटाना जरूरी है। अब जादूगर का राज खत्म होना चाहिए। सभी वादों को पूरा किया जाएगा। योजनाओं का लाभ गांव-गांव मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है। मैं सबसे ताजा उदाहरण आपको देता हूं। अभी हाल में ही देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला। उनका नाम हीरालाल सामरिया है। ये दलित मां का बेटा आपके डीग गांव के रहने वाले हैं। यह पहले भरतपुर जिले का हिस्सा हुआ करता था। पर कांग्रेस को प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति पसंद नहीं आई। इसके लिए जो मीटिंग रखी गई, उसका भी कांग्रेस ने बायकॉट कर दिया। कांग्रेस जिसने रामनाथ कोविंद का भी विरोध किया था। बाबा साहेब का हमेशा विरोध किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts