एसएसपी पहुंची महिला ने खाया जहरीला पदार्थ ,बेहोश होकर नाली में गिरी
करवाचौथ पर पति के न आने पर कप्तान से शिकायत करने के लिए पहुंची थी
मेरठ। गुरुवार को हाथ में मेंहदी लगाए, लाल चूड़ी पहने महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला पति को खोजने के लिए गुहार लगा रही थी। कप्तान से महिला ने कहाए करवाचौथ का व्रत रखा था। देर रात तक इंतजार करती रही। पति व्रत तु़ड़वाने नही आया। मैं पति के बिना नही रह सकती। बेइंतहा मोहब्बत करती हूं। साहब मुझे मिलवा दो, नहीं तो जान दे दूंगी। बिना पति के जिंदा रहकर क्या करूंगी।
कॉशीराम कॉलोनी निवासी गुरूवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। आठ साल पहले महिला का आदेश पवार के साथ शादी हुई थी। करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था। लेकिन वह व्रत तुड़वाने नही आया। पति के बिना जिंदा रहकर मैं क्या करुंगी। मै केवल आदेश के साथ रहना चाहती हूं।
करीब 10 मिनट तक एसएसपी ने महिला को समझाया। आश्वासन के बाद महिला ऑफिस से बाहर निकली। 50 कदम की दूरी पर ही जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। लड़खड़ाते हुए गेट के बाहर नाले के बगल गिर गई।अचानक महिला के गिरते देख आस.पास खड़े पुलिसकर्मी घबरा गए। पुलिसकर्मियों ने महिला को पास के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला की हालत गंभीर है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दी है। पति छोड़कर चला गया है। करवाचौथ पर भी व्रत तुड़वाने नही आया। इससे महिला नाराज थी। उसे समझाकर भेजा था। गेट के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया है। महिला के परिजनों से बातचीत की जा रही है।
No comments:
Post a Comment