क्रिकेट मैच देख रहे युवकों से बाइक  सवार बदमाशों ने लूटे 40 हजार

मेरठ। लिसाड़ी में बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की। जिसके बाद गांव के लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। इस दौरान बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे तभी भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र का होने के कारण लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपी को लोहियानगर पुलिस को सौंप दिया।

मंगलवार की शाम लिसाड़ी गांव के निकट एक खाली मैदान में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे।ही इकराम पुत्र नन्हे व तसलीम निवासी ग्राम लिसाड़ी और नसीम पुत्र सलीमुद्दीन निवासी नूरनगर सहित बहुत से लोग मैदान में बैठे हुए क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों को देख रहे थे। इसी दौरान करीब 8 से 10 युवक बाइक से मैदान में पहुंचे और बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर इकराम, तस्लीम और नसीम से 40 हजार रुपए लूट लिए।

इसी दौैरान क्रिकेट खेलने वाले युवक बदमाशों के पास पहुंचे और बदमाशों का विरोध करने लगे तभी बदमाश फायरिंग करते हुए भगाने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और एक बदमाश को पकड़ लिया। गांव के लोग बदमाश को पीटते हुए लिसाड़ी गांव ले गए। जहां बदमाश के हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई की। भीड़ की पिटाई में बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चांद निवासी चमड़ा पेठ थाना लोहिया नगर बताया है।

लिसाड़ी गेट पुलिस का कहना है कि घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र की है। लोहियानगर पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है और हिरासत में लिए गए आरोपी को भी लोहियानगर पुलिस को सौंप दिया गया है। लोहियानगर थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि एक युवक की गांव के लोगों ने पिटाई की है जो गंभीर रूप से घायल है। उसे पुलिस ने उपचार के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts