डी ए वी पब्लिक स्कूल के अध्यापक और छात्रों का हुआ सम्मान

 मेरठ ।डी ए वी पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर  में बुधवार को भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अध्यापिकाओं व छात्रों को सम्मानित किया गया। 
 कार्यक्रम के अंतर्गत विजय जंडियाल, अध्यक्ष, भारत विकास परिषद, शास्त्री नगर शाखा, मेरठ, राकेश बिंदल, सचिव,  रंजना करियाना, महिला संयोजिका,  विश्वनाथ मित्तल, ऑडिटर, लक्ष्मी बिंदल, प्रधानाचार्या  अपर्णा जैन, डॉ  विनीत त्यागी,  सुनीता सिंह उपस्थित थे।गुरु वंदन, हेतु 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी विद्यालय में कार्यरत अंग्रेजी विषय की अध्यापिका रेनू गंभीर तथा छात्र अभिनंदन हेतु कक्षा बारहवीं की सोनाली शर्मा तथा कक्षा दसवीं की खुशी त्यागी को सम्मानित किया गया।भारत विकास परिषद के अध्यक्ष  विजय जंडियाल ने अपनी संस्था के लक्ष्य को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया तथा पांच स, सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण से अवगत कराया।प्रधानाचार्या अपर्णा जैन, डॉ विनीत त्यागी ने विद्यार्थियों को तथा अध्यापिका श्रीमती रेनू  गंभीर को बधाई दी तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts