विवेक अग्निहोत्री बनाने जा रहे हैं महाभारत पर आधारित पर्व
मुंबई। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की आखिरी रिलीज ‘द वैक्सीन वॉर’ रही थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इससे पहले उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’जैसी हिट फिल्में बनाई है। ऐसे में अब ‘द वैक्सीन वॉर’ की फ्लॉप के बाद फिल्ममेकर ने नई फिल्म का ऐलान किया है, जो कि ‘महाभारत’ पर आधारित होगी। इसे 3 पार्ट में रिलीज किए जाने की तैयारी है। ये फिल्म ‘पर्व’ नाम की किताब पर आधारित होगी और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी इसे प्रोड्यूस कर रही हैं।
विवेक अग्नीहोत्री ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करके दी है, जिस पर इसका टाइटल ‘पर्व’ लिखा हुआ है। इसे शेयर करने के साथ ही विवेक ने लिखा, ‘बड़ी घोषणा… महाभारत इतिहास या पौराणिक? हम खुशनसीब मानते हैं कि पद्म भूषण डा. एस.एल. भाइरप्पा की मॉडर्न क्लासिकः ‘पर्व-एन एपिक टेल ऑफ धर्मा’ पर फिल्म बना रहे हैं। यही कारण है कि पर्व को मास्टरपीस का मास्टरपीस कहा जाता है।’ ‘पर्व’ उपन्यास के लेखक एस. एल. भैरप्पा हैं और फिल्म के को-राइटर प्रकाश बेलावाड़ी हैं। भैरप्पा ने अपने उपन्यास को कन्नड़ में ही लिखा है। ये उपन्यास महाभारत के मुख्य पात्रों पर ही लिखा गया है। अब विवेक अग्निहोत्री इस उपन्यास पर आधारित फिल्म बना रहे हैं, जिसे 3 पार्ट में बनाया जाएगा। इसे काफी बड़ी फ्रेंचाइजी बताया जा रहा है।
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘पर्व’ के पोस्टर की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि श्रीकृष्ण के आगे हाथ जोड़े अर्जुन नजर आ रहे हैं और भगवान श्रीकृष्ण उन्हें उपदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे युद्ध की स्थिति दिखाई दे रही है। पोस्टर पर लिखा है, ‘पर्व: एन एपिक टेल ऑफ धर्म’। फिल्म ‘पर्व’ को विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और इसे एक्ट्रेस पल्लवी जोशी प्रोड्यूस कर रही हैं।
‘पर्व’ के लिए भाइरप्पा ने की थी 17 साल की रिसर्च
इसके साथ ही विवेक अग्रिहोत्री ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें ‘महाभारत’ से जुड़ी बातें शेयर की गई है। इसके बैकग्राउंड में नरेशन भी चल रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि दुनिया की कहानियों का स्रोत ‘महाभारत’ में है। 17 साल की रिसर्च के बाद डॉ. एस.एल. भाइरप्पा ने इस उपन्यास को लिखा है।


No comments:
Post a Comment