सडक किनारे मिला खून से लथपथ युवक
परिजनों को जानकारी दी गयी बेटे हत्या हो गयी है ,पत्नी से हुआ था तलाक
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र में एबीआई के मंडलीय कार्यालय पर एक युवक खून से लथपथ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायलवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।युवक का तीन दिन पूर्व पत्नी से रिश्ता टूटा था। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। वही घायल के परिजनों ने दोस्त पर ही हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।
केला गोदाम निवासी गढ रोड गौरव मजदूरी करता था है। गौरव सुबह के समय मजदूरी करने के लिए निकला था। रात तक उनके घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। तभी गौरव की माँ रानी के मोबाइल पर एक नम्बर से फोन आया कि गौरव की हत्या हो गयी है। उसका शव अम्बेडकर स्कूल के पास पडा है। यह सुनते ही घर में कौहराम मच गया। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो गौरव घायलावस्था में जमीन पर पडा था। घटन की जानकारी मेडिकल पुलिस को दी गयी। सूचना पर मेडिकल पुलिस के साथ सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया भी मौके पर पहुंचे। आनन फानन में उसे गाडी में डालकर मेडिकल ले जाया गया। परिजनाे से पूछताछ करने पर पता चला। गौरव का अपनी पत्नी से संबध विच्छेद हो गये है। जिसके कारण वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। वही परिजनों ने गौरव के दोस्त पर हत्या करने का प्रयास का शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment