विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर का टीजर जारी
मुंबई। मसान के जरिये हिन्दी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने और उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक से बॉक्स ऑफिस नम्बर की दौड़ में शामिल हुए विक्की कौशल एक बार फिर से अपने अभिनय से सबको दीवाना बनाने आ रहे हैं।
दरअसल, उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सैम बहादुर’ का टीजर वीडियो जारी किया गया है, जो कि देशभक्ति के जोश और जुनून से भरपूर है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, एक्टर भी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में जंच रहे हैं।
विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ के टीजर की बात की जाए तो 1.26 मिनट के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि विक्की एक सोल्जर की भूमिका में हैं और वो सोल्जर सैम मानेकशॉ हैं, जो अपनी जान से ज्यादा देश और वर्दी की परवाह करते हैं। वीडियो में दमदार संवाद भी हैं, जो हर सीन और कड़ी को मजबूत बना रहे हैं। ये जोश से भरपूर है। विक्की कौशल एक इंडियन आर्मी के फील्ड मार्शल के किरदार में खूब जच रहे हैं। इसमें उनकी जितनी तारीफ की जाए कम होगी।
वहीं, टीजर में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख भी हैं, जिनकी टीजर में छोटी सी झलक देखने को मिल रही है। वो इसमें इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आ रही हैं और सान्या मल्होत्रा ने भी कमाल का काम किया।
इसके साथ ही अगर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ की रिलीज डेट की बात की जाए तो इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनीमल’ से है। इसे भी 1 दिसंबर को ही रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी। आपको बता दें कि ‘सैम बहादुर’ बायोपिक है। इसे मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इसमें विक्की के अलावा फातिमा सना शेख, नीरज काबी, सान्या मल्होत्रा, जीशान आयूब जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।


No comments:
Post a Comment