विक्स खोल इंडिया बोल चीयर एंथम के भारतीय सांकेतिक भाषा संस्करण के लॉन्च की घोषणा
मेरठ : भारत को खिच-खिच मुक्त आवाज देने की प्रतिबद्धता के लिए मशहूर विश्वसनीय ब्रांड विक्स कफ ड्रॉप्स ने भारत में बधिर समुदाय के लिए शिक्षा, जागरूकता और पहुंच को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक संगठन इंडिया साइनिंग हैंड्स के सहयोग से विक्स खोल इंडिया बोल चीयर एंथम के अपने विशेष भारतीय सांकेतिक भाषा संस्करण के लॉन्च की घोषणा की है।
पर्सनल हेल्थकेयर, पी एंड जी इंडिया के कैटेगरी लीडर, श्री साहिल सेठी ने कहा युवराज सिंह के सहयोग से हमारे विक्स खोल इंडिया बोल एंथम का उद्देश्य लाखों लोगों को प्रेरित करना है ताकि वे खिच-खिच मुक्त आवाज के साथ जोर से चीयर कर सकें और इस क्रिकेट सीजन में अपनी टीम को पहले कभी नहीं देखे गए जोश के साथ समर्थन दे सकें यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी चीयर अनसुना न रह जाए हमें 6.3 करोड़ बधिर क्रिकेट फैंस के लिए इंडिया साइनिंग हैंड्स के सहयोग से भारतीय सांकेतिक भाषा में इस एंथम का एक विशेष संस्करण लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। विक्स इंडिया के सहयोग से, इंडिया साइनिंग हैंड्स के बधिर समुदाय के उत्साही सदस्यों द्वारा निर्देशित, प्रस्तुत, और संपादित, यह सांकेतिक भाषा संस्करण प्रशंसकों के इस विशेष समुदाय को अपने जेस्चर से चीयर करने के लिए, और खेल के प्रति उनके जुनून का जश्न मनाने के लिए साथ लाता है।”
इंडिया साइनिंग हैंड्स के संस्थापक और सीईओ श्री आलोक केजरीवाल ने साझा किया यह समझना महत्वपूर्ण है कि बधिर समुदाय के लोगों में किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह ही असाधारण प्रतिभा होती है। हालांकि, शारीरिक सीमाओं के कारण, वे अक्सर खुद को और अपनी आवाज को समाज के बड़े नैरेटिव से छिपा हुआ पाते हैं। विक्स हममें से अधिकांश लोगों के लिए बेहद परिचित ब्रैंड रहा है, और हम भारतीय सांकेतिक भाषा में इस मजेदार एंथम को बनाने के लिए विक्स कफ ड्रॉप्स द्वारा संपर्क किए जाने से बहुत उत्साहित थे, ताकि बधिर भी इस क्रिकेट सीजन के दौरान चीयर कर सकें। यह अनुभव बेहद प्रेरक था। प्रतिभागी, जिन्हें अक्सर खुद को अभिव्यक्त करने में मुश्किल होती है, उन्हें इस एंथम के जरिये अपनी आवाज मिली। उन्होंने सशक्त महसूस किया, और रिकॉर्डिंग प्रक्रिया कई लोगों के लिए एक यादगार सफर बन गया, जिसमें कई भावनाएं और खुशी समाहित थी। हम इस समावेशी प्रयास के लिए विक्स कफ ड्रॉप्स की तारीफ करते हैं और युवराज के उत्साही समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं इस एंथम में समुदाय के उत्साही फैंस और खुद क्रिकेट आइकन युवराज सिंह भारतीय सांकेतिक भाषा का उपयोग करते हुए गीत पर थिरक रहे हैं। युवराज सिंह ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा मुझे भारतीय सांकेतिक भाषा सीखने और उसमें विक्स खोल इंडिया बोल प्रस्तुत करने में मजा आया। मैं क्रिकेट फैंस के इस विशेष समुदाय से जुड़ने का अवसर पेश करने के लिए विक्स और इंडिया साइनिंग हैंड्स को धन्यवाद देता हूं विक्स कफ ड्रॉप्स अपने प्रतिष्ठित अभियानों के लिए हमेशा से प्रसिद्ध रहा है, जिसमें बताया जाता है कि कैसे भारतीयों को जीवन के महत्वपूर्ण पलों में खिच-खिच मुक्त होकर बोलने में सक्षम बनाया है। इस महीने की शुरुआत में, विक्स कफ ड्रॉप्स ने क्रिकेट आइकन युवराज सिंह के साथ हाथ मिलाकर अपने नए विक्स खोल इंडिया बोलचीयर एंथम को प्रदर्शित किया, जो क्रिकेट के प्रति हमारे देश के असीम उत्साह का जश्न मना रहा है और 142 करोड़ वॉयस चैंपियंस को इस क्रिकेट सीजन में अपनी टीम को चीयर करने में सक्षम बनाता है।
No comments:
Post a Comment