बुलंदशहर में हाईवे पर कैंटर ने दो छात्रों को कुचला, मौत

 पिता के साथ बाइक से जा रहे थे स्कूल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

बुलंदशहर।
बुलंदशहर में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर पिता के साथ स्कूल जा रहे दो छात्रों को कैंटर ने कुचल दिया। दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद घरवालों ने ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। अधिकारी उन्हें समझाने में लगे हैं।
गांव नयावास निवासी आरजू और गौरव नौवीं कक्षा के छात्र थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। आरजू के पिता अशोक आरजू और गौरव को सुबह बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। स्याना के गढ़ स्टैंड पर जैसे ही पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बच्चे नीचे और पिता नीचे गिर गए। इसी बीच कैंटर बच्चों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पिता का इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों और घरवालों ने स्टेट हाईवे जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। एसडीएम प्रियंका गोयल को सूचना दी गई, वो भी मौके पर आ गईं। परिजनों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले एक घंटे से स्टेट हाईवे जाम है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts