किदवई नगर में मकान में चलती मिली अवैध रेगुलेटर बनाने वाली फैक्ट्री
फैक्ट्री मालिक समेत चार को किया गिरफ्तार , भारी संख्या में बने अधबने रेगुलेटर बरामद
नामी गिरामी कंपनी का लोगो लगा कर करते रेगुलेटर की सप्लाई
मेरठ। शहर में नकली रेगुलेटर बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है। नामी गिरामी कंपनी के नाम पर रेगुलेटर बना कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा हे। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने किदवई नगर में एक मकान पर छापा मारा तो वहां पर नकली रेगुलेटर बनाने की फैक्ट्री चलती मिली। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालक पुलिस से भिड़ मौके पर पुलिस को बुलाकर संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बने व अधबने नकली रेगुलेटर को अपने कब्जे में लिया है।
सूचना के आधार पर लिसाडी गेट पुलिस ने किदवई नगर में शादाब के मकान पर छापा मारा तो वहां रेगुलेटर बनाने वाली फैक्ट्री चलती मिली। छापेमारी के दौरान शादाब ने रेगुलेटर को वैध बताया लेकिन वहां नामी गिरामी कंपनी के रेगुलेटर बन रहे । इस बात को लेकर शादाब की पुलिस ने नोंकझोक हुई। इस दौरान पुलिस ने शादाब समेत वहां पर काम कर रहे अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से भारी संख्या में रेगुलेटर व बनाने के उपकरण को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सिटी मजिस्ट्रेट अनिल श्रीवास्तव ने बताया खंडहर मकान में नकली रगुलेटर बनााने की फैक्ट्री चल रही थी। जिस पर छापेमारी की गयी। मौके से चार लाेगों को गिररफ्तार किया गया है। जिसमें फैक्ट्री का संचालक भी शामिल है।


No comments:
Post a Comment