शोभित विवि में भारत में कृषि का मशीनीकरण विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन
मेरठ। शोभित डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ द्वारा आज दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। विशेष वार्ता का विषय भारत में कृषि का मशीनीकरण रहा। वार्ता के मुख्य वक्ता प्रोफेसर गजेंद्र सिंह पूर्व कुलपति दून विश्वविद्यालय, उत्तराखंड; पूर्व एडीजी (इंजीनियरिंग), आईसीएआर पूर्व उपाध्यक्ष (शैक्षणिक मामले), एशियाई प्रौद्योगिकी संस्थान (एआईटी) - थाईलैंड; कृषि और खाद्य इंजीनियरिंग विभाग-एआईटी के संस्थापक अध्यक्ष रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में विवि के कुलपति माननीय प्रो डॉ जयानंद जी ओर मुख्य वक्ता प्रो. गजेंद्र सिंह जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) सहदेव सिंह ने कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुऐ भारत में कृषि के मशीनीकरण विषय पर अपने विचार छात्रों के साथ साझा किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जयानंद ने मुख्य वक्ता को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वगत किया। इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) वी.के.त्यागी ने पूरे शोभित विश्वविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयानंद ने प्रतिभागियों को ज्ञानवर्धक महत्वपूर्ण बातें बताते हुए खेती में क्रांति लाने में आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
अतिथि वक्ता प्रोफेसर (डॉ.) गजेंद्र सिंह ने अपनी बात की शुरुआत भूख सूचकांक पर जोर देते हुए की और भारत में कृषि के लिए सीमित संसाधनों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारत की कुल 50% अरब आबादी कृषि की कुल 17% जीडीपी में योगदान देती है। दिन-ब-दिन कृषि योग्य भूमि घटती जा रही है और भोजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कुल खाद्य उत्पादन को बढ़ाना होगा। उन्होंने मशीनीकरण की शुरुआत, मशीनीकरण तकनीकों को अपनाने, सिंचाई और खेती के पारंपरिक तरीकों के बारे में चर्चा की। डॉ.सोनम आर्य, सहायक प्रोफेसर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रो. (डॉ.) सहदेव सिंह, सुश्री अंजलि तोमर, सुश्री वाणी भाटिया, श्री आशीष कुमार त्यागी, डॉ मनोज कुमार और भूषण कुमार एवं छात्रों का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment