दिखा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, वायरल हुई तस्वीरें

मुंबई। जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस फिल्म महोत्सव के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी भारत आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। प्रियंका चोपड़ा ने सफेद हॉल्टर नेक टोनी वार्ड कॉउचर का गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में प्रियंका को पैपराजी के सामने पोज देते देखा गया। सभी पैपराजी एक्ट्रेस को देख काफी खुश थे और उन्हें कह रहे थे, “भारत में आपका स्वागत है।”
प्रियंका ने भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट।” जैसे ही उन्होंने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाली, फैंस के कमेंट्स का तांता लग रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ग्लोबल स्टार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts