शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में एक देश एक चुनाव विषय पर छात्रों ने की चर्चा 

मेरठ। शोभित सम विश्वविद्यालय मेरठ के विधि संकाय द्वारा  यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ जयानंद जी द्वारा की गई। यूथ पार्लियामेंट मे "एक देश एक चुनाव" विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत वर्ष में लोक सभा व सभी विधान सभाओं के चुनाव एक साथ करने के बारे में जागरूक बहस और चर्चा में शामिल हुए। सत्र का आरंभ नवनिर्वाचित सांसदों को कार्यालय की शपथ दिलाने और नवनियुक्त मंत्रियों के परिचय के साथ हुआ।

 संपूर्ण सदन में मानवता और देश के लिए लाभकारी राजनीतिक परिवर्तन की आवश्यकता का महत्वपूर्ण और विचारत्तजक बहस के माध्यम से स्वागत किया। मुख्य प्रतिभागियों ने एक देश एक चुनाव अवधारणा से संबंधित विभिन्न आयामों पर सार्थक चर्चा की। जिसने उन्हें भारत के सामाजिक राजनीतिक मंच की गहरी समझ प्राप्त करने और भारत देश की विविधता और एकता की सरहना करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त इस आयोजन ने प्रतिभागियों व दर्शकों को भारतीय संसद के  वेधियेका  की प्रक्रिया और शासन की जटिलताओं के बारे में जानकारी प्रदान  की। प्रभावी संवाद और महत्वपूर्ण विचार के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज सुधार में योगदान करने की प्रबल इच्छा विकसित हुई। युवा पार्लियामेंट ने विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले छात्रों को एक साथ लाने में सफलता प्राप्त की और विभिन्न दृष्टिकोण को मानते हुए और मनाने में मदद की। इस आयोजन के दौरान प्राप्त अनुभव भविष्य के राजनीतकियों को राजनीति और सामाजिक प्रयासों के लिए प्रेरणा और देगा। यह उन लोगों के लिए भी मूल्यवान प्रशिक्षण स्थल साबित हुआ जो सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में अपनी करियर बनाने में रुचि रखते हैं। विशेष रूप से युवा पार्लियामेंट के दौरान हुई चर्चा उन्हें एक देश एक चुनाव का सफल क्रियान्वन के लिए आवश्यक संवैधानिक और कानूनी सुधारो के बारे में प्रतिभागियों के विधिक ज्ञान में वृद्धि की। यूथ पार्लियामेंट की समन्विका डॉ पल्लवी जैन रही।

इस अवसर पर विधि विभाग के निदेशक  प्रमोद कुमार गोयल, सभी विभागों के डीन एवं निदेशक तथा विधि विभाग के सभी शिक्षक गण एवं छात्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts