रंगोली में दिखे त्यौहार, माँ है शक्तिदायिनी

स्पंदन में दिखे उत्सव के रंग प्रतिभागियों ने दिखाई कलात्मकता

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन के अंतिम दिन भी छात्र-छात्राओ का जोश काबिले तारीफ था। तीसरे दिन रंगोली और कोलाज मेकिंग की प्रतियोगिता हुई, जिसमे प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 भारतीय त्योहारों को रंगों के ज़रिये छात्रों ने बखूबी दिखाया। किसी ने नवरात्री में माँ दुर्गा को चित्रित किया तो किसी ने दीपावली की जगमग दिखाई। छात्रों की कलात्मकता ने निर्णायक मंडल में रही डिंपल गोयल और विकास यादव को खूब प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज से नव्य श्री उपाला व रिद्धि सिक्का एवं फाईन आर्ट कॉलेज से कीर्तिका यादव व प्रखर प्रथम रहे। फाईन आर्ट कॉलेज से शालिनी शर्मा, मुस्कान, हरमन कौर, विशांत को द्वितीय स्थान मिला तथा फाईन आर्ट कॉलेज से स्वाती शेरवाल, श्रुति सिंह एवं पेरामेडिकल कॉलेज से साक्षी ठाकुर, प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओ ने महिला शशक्तिकरण विषय पर अपनी कलात्मकता दिखायी। कोलाज के माध्यम से दिखाया गया की माँ प्रथम शक्तिदायिनी होती है, आज की महिलाये न केवल शिक्षा में आगे हैं बल्कि वे नौकरियों में भी आगे हैं। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साइंस कॉलेज के एकांश दीक्षित का रहा, जबकि द्वितीय स्थान फिजियोथेरेपी कॉलेज की निशा यादव को मिला। तृतीय स्थान पर साइंस कॉलेज की विद्या व फिजियोथेरेपी कॉलेज की आयुषी कुमारी रहीं।फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान मेडिकल कॉलेज के प्रज्ज्वल को मिला, दूसरे स्थान पर फिजियोथेरेपी कॉलेज की निशा रहीं। तीसरा स्थान फिजियोथेरेपी कॉलेज की ज्योति चौधरी के नाम रहा। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मेडिकल कॉलेज के प्रज्ज्वल गुप्ता को मिला, वहीं दूसरा स्थान मेडिकल कॉलेज की आस्था सिन्हा और बी.ए डिपार्टमेंट की देविका सिंह को मिला। जबकि फिजियोथैरेपी कॉलेज की मानवी तीसरे स्थान पर रहीं।सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष प्रो. डॉ.भावना ग्रोवर ने इस मौके पर विजयी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया की 21 अक्टूबर को मांगल्य प्रेक्षागृह में होने वाले अखण्ड भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts