मलियाना के अम्बेडकर पार्क में चलाया गया स्वच्छता अभियान
मेरठ। वार्ड -2,मलियाना के अंबेडकर पार्क में 17 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह पखवाड़ा एवं स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतिम दिन महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव पर इस कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति की अध्यक्षता मे हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा , ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जयन्ती के अवसर पर उन्हें याद करते हुये नमन किया।
भाजपा नेता विनीत शारदा ने अपने संदेश में कहा है कि भारत माता के दो महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती का दिन है। बापू गांधी ने भारतीय संस्कृति, दर्शन, परम्परा, इतिहास, संघर्ष, आदर्श को सारी दुनिया के सामने भारत के मन का चित्रण किया।
लाल बहादुर शास्त्री सच्चे गांधीवादी थे उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया और उसे गरीबों की सेवा में लगाया। देशसेवा का व्रत लेते हुए अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही।क्षत्रिय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ,ने दोनों महापुरषों को नमन किया दोनों के दिखाए मार्ग पर आज हमारी सरकार चल रही है कैलाश चंद भारती , अरविंद पिंटू,सुमित सैनी,कपिल जैन,मुस्तफा अली,रमेश पाल,अशोक केन,कमल कुमार, कुसुम गौतम,सौरभ उपाध्याय, ऋतिक सैनी,आदि बहुत से कार्यकर्ताओं ने पार्क में सफाई अभियान चलाकर पार्क को स्वच्छ करने का कार्य किया गया।।
No comments:
Post a Comment