देश के बुद्धजीवियों को जोडने के लिए आगामी 20 अभियान शुरू करेगी कांग्रेस - रघुनंदन त्यागी

शहरी व गांव -गांव में चलाया जाएगा अभियान 

मेरठ 14 अक्टूबर,। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस का अखिल भारतीय विचार विभाग अब देश के बुद्धिजीवियों को जोड़ने के लिए आगामी 20 अक्टूबर से मेरठ से समेत पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। मकसद कांग्रेस की नीतियों को बुद्धिजीवियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। यह जानकारी  अखिल भारतीय कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय महासचिव रघुनन्दन त्यागी ने  शनिवार को मीडिया को मेरठ के कार्यालय में दी। 

उन्होंने बताया कि कहा कि कांग्रेस देश के बुद्धिजीवी वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने के लिये 20 अक्टूबर से एक माह का जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगी।  उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस कि सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल, फिर कर्नाटक और अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कि सरकार बनने जा रही है। देश का बुद्धिजीवी वर्ग नरेंद्र मोदी कि भाजपा कि जुमले बाजी कि बातों से ऊब चूका हैं।कांग्रेस बुद्धिजीवि वर्ग में लगातार अपनी पहुँच बढा रही है।  उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी  कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश कि जनता में जबरदस्त कांग्रेस के प्रति विश्वास में वृद्धि हुई।   भारत जोड़ो यात्रा में उमडा जन सैलाब इस का उदाहरण है। कांग्रेस विचार विभाग कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद गिरिजा व्यास  लगातार राज्यों भ्रमण कर रही है। 

 इससे पूर्व विचार विभाग के जिलाध्यक्ष हरीश त्यागी का अभिनन्दन किया गया।   जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने रघुनन्दन त्यागी का कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत किया।  इस मौके पर प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, नईम राणा, तेजपाल डाबका,मुकेश गुप्ता, अंसार अहमद,सेम पीटर, आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts