गाजियाबाद में 10 साल की बच्ची के साथ रेप

घास काटने के बहाने खेत ले जाकर की वारदात

मोदीनगर।
गाजियाबाद में मुरादनगर की नगर की एक कॉलोनी में घास काटने के बहाने खेत में ले जाकर 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का विरोध करने पर छात्रा की बेरहमी से पिटाई भी की गई। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी 10 साल की पुत्री कक्षा दो की छात्रा है। वह अपने घर में खेल रही थी। सात बजे के आसपास पड़ोसी 40 साल का व्यक्ति आया और बोला कि खेत से घास लानी है और बच्ची को मेरे साथ खेत में भेज दो। वह मेरी मदद कर देगी। एक घंटे बाद छात्रा अपने घर पहुंची तो रो रही थी और काफी डरी हुई थी। वह जोर जोर से रो रही थी और कुछ बताने को तैयार नहीं थी।
काफी देर बाद बच्ची ने बताया कि चाचा ने खेत में ले जाकर मेरे साथ गंदा काम किया है। विरोध करने मेरे साथ मारपीट भी की। इतना ही यह बात किसी को बताने पर माता पिता को जान से मारने की धमकी दी है। यह कहते ही छात्रा बेहोश होकर नीचे गिर गई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मुरादनगर थाने में तहरीर दी।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर साबुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी छेड़छाड़ के मामले मेें जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts