अगर भाजपा महिलाओं के प्रति इतनी हितैषी है तो महिला बिल तत्काल लागू करें- अनुपमा रावत
कांग्रेस की महासचिव ने बैठक कर पार्टी नेताओं से लिया फीडबैक
मेरठ 29 सितम्बर, । भाजपा द्वारा लाया गया बिल, 15 लाख खाते में आयगे, हर वर्ष दो लाख रोजगार देंगे जैसा जुमला है। यह बात अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव, विधायक अनुपमा रावत ने कार्यालय बुढ़ाना गेट पर पत्रकारों से वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल राजीव गाँधी जी का ड्रीम सपना था,जिसके लिये वे पंचायती राज बिल लेकर आये थे, जिस का भाजपा ने विरोध किया था, वह बिल फिर कांग्रेस के नरसिम्हा राव की सरकार में पास कराया था। जिसके कारण आज महिलाएं, पार्षद, चेयरमेन, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष बन रही है।
उन्होंने कहा कि अचानक सरकार नोट बंदी कर सकती है, अगर प्रधानमंत्री माताओं, बहनों के इतने ही हितेषी है तो इसको तत्काल लागू करे कांग्रेस इस का समर्थन करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कि जुमले बाजी देश साढ़े नौ वर्षो से झेल रहा है, हम दो करोड़ रोजगार देंगे, हम काला धन लाएंगे, सब के खाते में पंद्रह पंद्रह लाख आएंगे। सरकार के 2011 की जनगणना के आंकड़े मौजूद है, जिसको सरकार ने अभी तक घोषित नहीं किये है।
सरकार अगर महिला बिल के प्रति गंभीर है, तो पांच राज्यों में होने विधानसभा चुनावों में लागु करें,। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कि प्रभारी महासचिव प्रियका गाँधी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 40% महिलाओ को टिकट देकर महिलाओ के प्रति अपने इरादे साबित कर दिये थे। गृह मंत्री इसको 2029 में लागु होने कि बात करते, ज़ब कि उन्ही कि पार्टी के लागो के बिल को पास करने के अलग अलग बयान सामने आ रहें है।
उन्होंने कहा कि मोदी इंडिया गठबंधन से डर गये है, संसद का विशेष सत्र बुलाकर, इंडिया की काट के लिए कुछ नया करना चाहते थे, इंडिया गठबंधन कि दहशत के कारण यह अधूरा बिल ले आये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कि सरकार आने पर इस बिल को एक दम लागू किया जायेगा। इससे पूर्व अनुपमा रावत का कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।उन्होंने ने कांग्रेस नेताओं से अलग अलग मिलकर पार्टी का फीडबैक लिया।
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, रंजन शर्मा डा अशोक आर्य ,रीना शर्मा, राहिला बेगम, किरण बाला, सुनीता मंडल, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान, धूम सिंह गुजर, रंजन शर्मा, डॉ अशोक आर्य, सुमित विकल, नईम राणा,सलीम पठान, अंसार अहमद, इरशाद अंसारी, राहत अहमद, आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment