मोटोजीपी (बाइक रेस) के लिए किया गया रूट डायवर्जन
आगरा से नोएडा रूट पर आज से 24 तक सात घंटे बंद रहेगा यातायात
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटोजीपी (बाइक रेस) आयोजन के मद्देनजर 22 से 24 सितंबर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे सात घंटे के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का आगरा से नोएडा मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान आगरा, मथुरा, अलीगढ़ से नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को जेवर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
इसके चलते ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। जेवर में डायवर्जन की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने व्यवस्था की है। इसकी जानकारी आगरा, मथुरा और अलीगढ़ पुलिस को भी दे दी गई है।
मोटोजीपी के आयोजन में बड़ी संख्या में देश-विदेश के लोग गौतमबुद्ध नगर में पहुंच रहे हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रतिबंधित किया है। शुक्रवार को आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जबकि छोटे वाहन स्वामियों को इस रास्ते से नहीं आने की अपील की है। जेवर से दोपहर दो बजे से लेकर रात नौ बजे तक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने तीनों दिन आगरा से नोएडा दिल्ली आने वाले यात्रियों व वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
`यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आने वाली लाइन पर डायवर्जन किया है। आगरा, मथुरा व अलीगढ़ पुलिस को भी व्यवस्था बनाने के लिए सूचना दे दी गई है। गौतमबुद्ध नगर में जेवर से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यह प्लान तीन दिन तक जारी रहेगा।`
-अनिल यादव, डीसीपी यातायात गौतमबुद्ध नगर।
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%97%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%9F%20%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%A8.jpg)

No comments:
Post a Comment