आलमंड ऑयल में समाये हैं ढेरों फ़ायदे
- शैलेंद्र कुमार
ऐसा क्या प्रयोग किया जाये जिससे सम्पूर्ण शरीर को लाभ हो। हम बताते हैं, आप इस्तेमाल कीजिये आलमंड ऑयल को। जी हां अनेक फायदों से युक्त है ये तेल। तभी तो इसके इतने अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं। जी हां ये ऑयल ओमेगा 6 फैटी एसिड्स युक्त होता है। इससे आपको बढ़िया हेयर ग्रोथ और ग्लोइंग स्किन मिलती है। यही नहीं ये आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में भी मददगार होता है। बढ़े हुए कॉलेस्ट्रॉल को कम करके ये हार्ट को मज़बूती भी देता है। तो आप भी इसे अपने स्वास्थ्य के लिए ज़रूर यूज़ कीजिये।
अनेक गुणकारी तत्वों से युक्त
आपको बता दें कि आलमंड ऑयल पोषण का खज़ाना है। इसमें इतने लाभदायक तत्व मौजूद हैं कि आप हैरान रह जायेंगे। बादाम तेल में उपस्थित सारे पोषक तत्व आपके शरीर के रक्षा कवच के रूप में काम करते हैं। आलमंड ऑयल में विटामिन ए, बी और ई पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसका मतलब ये स्किन और बालों के अलावा आपके सारे शरीर को सेहतमंद रखता है।
दिमाग को भी तेज़ करता है
कभी अपनी मम्मी को बोलते हुए सुना है आपनेॽ बादाम खाओ दिमाग तेज़ दौड़ेगा। अब जब बादाम फायदा कर रहा है तो उसका तेल भी फायदा करेगा ही। इसलिए लोग खासकर बच्चों को दूध में आलमंड ऑयल डालकर देते हैं। यही नहीं इस तेल से दिमाग संबंधी किसी भी बीमारी से आप बचे रहते हैं। यदि आप बच्चों को शुरू से ये तेल देते हैं तो उनके मस्तिष्क का अच्छा विकास होता है। उनकी स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसी तरह से बड़े लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं।
कई तरह के फ़ायदे देता है ओमेगा 6 फैटी एसिड्स
बादाम के तेल में ओमेगा 6 फैटी एसिड्स उपस्थित रहता ही है। आपको बता दें कि ओमेगा 6 फैटी एसिड्स आपकी इम्युनिटी को दुरुस्त करते हैं। साथ ही यह दिमाग की सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी होते हैं। नियमित रूप से इस तेल का प्रयोग ओमेगा 6 फैटी एसिड्स के सभी लाभ आपको देता है। इसलिए आप अपने आहार में आलमंड ऑयल को ज़रूर शामिल कीजिये।
ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो बादाम तेल प्रयोग कीजिये
स्किन के लिए तो आलमंड ऑयल एक वरदान की तरह है। आप अगर इससे अपनी स्किन की मसाज करते हैं तो स्किन को अच्छा नरिश्मेंट मिलता है। इसके अलावा डाइट में भी इसे यूज़ करने से आपको ग्लोइंग स्किन मिलती है। किसी भी फेस पैक में आप आलमंड ऑयल को मिलाकर लगा सकती हैं। इससे भी आपको ग्लोइंग स्किन आसानी से प्राप्त हो जाती है। तो अपनी त्वचा की देखभाल में इसे इस्तेमाल ज़रूर करें।
हेयर ग्रोथ में फायदेमंद है बादाम तेल की मालिश
क्या आप झड़ते बालों से परेशान हैंॽ अगर हां तो हेयर ग्रोथ के लिए आलमंड ऑयल ज़रूर लगाइए। इस तेल की मालिश अच्छे से करके आप हेयर ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं। लेकिन हफ्ते में इसे आपको कम से कम 2-3 बार इस्तेमाल करना होगा। मालिश के पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें। इसके बाद इसे बालों की जड़ में लगायें। इससे बाल मज़बूत होंगे और झड़ेंगे नहीं। इस तरह आपको हेयर ग्रोथ में लाभ होगा।
हीमोग्लोबिन को बढ़ाकर खून की कमी दूर करे
महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन कम होने की शिकायत होती है। इसकी वजह से उनमें कमज़ोरी बनी रहती है। तो आपको बता दें कि आलमंड ऑयल इस कमी को भी दूर कर देता है। इस तेल के नियमित प्रयोग से हीमोग्लोबिन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। बादाम तेल में भरपूर मात्रा में लौह तत्व पाए जाते हैं जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं।
No comments:
Post a Comment