नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

 विरोध करने पर धारदार हथियार से किया वार

मेरठ। थाना  लिसाड़ी गेटक्षेत्र में नमाज पढ़कर घर जा रहे युवक पर दबंग ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास के लोगों को आता देख आरोपी हमलावर युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए घटना स्थल से फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की  तलाश करने में जुटी  है।

अहमदनगर निवासी माजिद पुत्र साजिद दोपहर को गली नंबर-3 से नमाज पढ़कर घर जा रहा था। तभी दो बाइक सवार हमलावर उसके पास पहुंचे और बिना किसी बात के माजिद को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने दबंगों का विरोध किया तो दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित मजीद गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस आरोपियों की  तलाश करने में जुटी  है।

पीड़ित माजिद का आरोप है कि उसका कुछ महीने पहले पास के ही रहने वाले युवकों से विवाद हो गया था। इसी के चलते आरोपी उससे दुश्मनी रखते हैं। पीड़ित का कहना है कि हो सकता है आरोपी पड़ोसी ही, हो हालांकि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts