जानी पुलिस पर रिटायर महिला कर्नल ने लगाए गंभीर आरोप
चोरी गई कार बरामद नहीं कर रही पुलिस, सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
मेरठ। 'शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची सेना से कर्नल के पद से रिटायर महिला ने जानी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है पुलिस उसकी कार चोरी करने वालों को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया है। लेकिन पर वह सही जानकारी नहीं दे पा रही है। पीडित रिटायर कर्नल ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित एडीजी व आई को शिकायत की है।
आर्मी से रिटायर सरोज बाला देहरादून केके बी सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग सुपरिनटेडेंट के पद पर तैनात है। 9 सितंबर को वह मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में किसी काम से आई थी। वहां से वापस लौटते समय उन्होंने ओवरब्रिज के पास अपनी कार खड़ी करके टेलर की दुकान पर चली गई थी। वापस लौटी तो उनकी कार वहां से गायब मिली। इस पर उन्होंने सुभारती चौकी पर चोरी की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद उन्होंने जानी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में उनके नंबर पर एक फोन आया। जिसमें बताया गया कि उनकी कार मीरापुर क्षेत्र में मिली है। किसी कबाड़ी के पास उसके कागजात है। कार को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा यह आश्वासन दिया गया। लेकिन बाद में जब उन्होंने पुलिस को फोन किया तो थाना प्रभारी द्वारा यह बताया कि उन्होंने कार चोरी करने वाले को पकड़ कर जेल भेज दिया है। उनकी गाड़ी कट गई है। जब उन्होंने थानेदार से सवाल किया की कार काटने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, तो थानेदार ने बताया कि उस पर एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद पीड़िता ने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया। शुक्रवार को भी वह एसएसपी कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंची। लेकिन अधिकारियों के न मिलने से वह निराश होकर वापस लौट गई। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल आईजी और एडीजी को शिकायत दर्ज कराई है।
No comments:
Post a Comment