भाजपा नेत्री का पिस्टल के साथ फोटो वायरल 

 डीजीपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश 

मेरठ।  पल्लवपुरम थाना क्षेत्र गांव दुलहेडा से भाजपा नेत्री का पिस्तौल कनपटी पर लगा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फोटो पर आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता ने पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। जिसके बाद डीजीपी ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद कार्रवाई के आदेश दिए। वही भाजपा नेत्री का कनपटी पर पिस्टल लगाकर फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। 

दुल्हैड़ा निवासी महिला मीनाक्षी चौहान विश्व हिंदू रक्षा सेवा की कार्यकर्ता है। वह भाजपा नेत्री भी है। मीनाक्षी चौहान का कनपटी पर पिस्टल लगा एक फोटो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मंगलवार को पिस्टल के साथ मीनाक्षी चौहान का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता आकाश सागर ने ट्वीट के जरिए भाजपा नेत्री की शिकायत मेरठ के आला अधिकारियों सहित प्रदेश के मुखिया और डीजीपी से कर दी। मामला संज्ञान में आने पर डीजीपी ने महिला भाजपा नेत्री पर पल्लव परम पुलिस को कार्यवाही करने का आदेश जारी कर दिया।आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता आकाश सागर ने ट्वीट के जरिए भाजपा नेत्री की शिकायत मेरठ के आला अधिकारियों सहित प्रदेश के मुखिया और डीजीपी से कर दी।

भाजपा नेत्री को सुर्खियों में बने रहने का शौक है। कुछ समय पूर्व भी भाजपा नेत्री एक दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुकी है। मीनाक्षी चौहान के बेटे अनिकेत चौहान ने बरेली की रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेत्री के बेटे अनिकेत चौहान को दुष्कर्म और भाजपा नेत्री को 120 भी का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था।

वहीं पुलिस का डंडा लटकता देख भाजपा नेत्री अपने पुत्र के साथ पल्लवपुरम थाने में पहुंची और फोटो वीडियो को एक वर्ष पुराना बताया। भाजपा नेत्री ने बताया कि फोटो, वीडियो की जांच हो चुकी है।

पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजेश कंबोज का कहना है कि भाजपा नेत्री थाने आई थी और उसने वीडियो को 1 साल पुराना बताया था। भाजपा नेत्री ने बताया कि इस वीडियो की जांच भी हो चुकी है। प्रभारी ने बताया कि पिस्तौल की जांच की जा रही है। अगर वह लाइसेंसी नहीं है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पूरे मामले पर भाजपा नेत्री का कहना है कि जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है वो पूरी तरह गलत है। उसका कहना है कि फोटो काफी पुराना है जिसे वायरल किया जा रहा है। इस फोटो लेकर वो पहले भी सफाई दे चुकी है। उस पर पहले भी फर्जी मुकदमा कराया गया। जिसकी शिकायत वो पहले कर चुकी है। बाद में वो मुकदमा फर्जी ही निकला। नेत्री का कहना है कि अब दोबारा उसे और उसके बेटे को बदनाम किया जा रहा है। वो इसकी शिकायत पुलिस और शासन दोनों से करेगी। कहा ये महिलाओं को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को राजनीति से हटाने का काम हो रहा है। अगर मैं दोषी हूं तो मैं सजा के लिए तैयार हूं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts