चीन शीर्ष पर, भारत 41 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
शूटिंग में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता
हांगझोऊ,एजेंसी। भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 शानदार प्रदर्शन जारी है । रविवार को आठवे दिन भारत की शूटिंग पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता। जिससे भारत की 11 स्वर्ण पदक हो गये है। पदकों की संख्या बढकर 41 पहुंच गयी है।
भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करने की उम्मीद है, जिसमें 100 से ज्यादा पदकों का लक्ष्य रखा गया है। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था।
एशियाई खेलों का आठवां दिन है। शुरुआती सात दिन में 38 पदक जीतकर भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा कर सकता है। भारत के पास अब तक 41 पदक आ चुके है। जिसमें स्वर्णः 11,रजतः 16,कांस्यः 14कुलः 41 पदक शामिल है।
शूटिंग में एक और स्वर्ण
भारत ने पुरुष ट्रैप टीम में स्वर्ण पदक जीता है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।शूटिंग में देश को एक और पदक मिला है। महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आज देश को पहला पदक गोल्फ में मिला है। अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया है। थाईलैंड की अपिरचाया युबोल ने आखिरी दिन शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अदिति अशोक ने आखिरी दिन काफी साधारण प्रदर्शन किया। सात स्ट्रोक की लीड लेने के बाद वह मुकाबला खत्म होने तक दो स्ट्रोक पीछे हो गईं और स्वर्ण पदक से चूक गईं।
एशियन गेम्स 2023: पदक तालिका का मौजूदा हाल
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 चीन 114 68 34 216
2 जापान 28 38 39 105
3 दक्षिण कोरिया 27 29 54 110
4 भारत 11 16 14 41
5 उज्बेकिस्तान 10 11 16 37
6 थाईलैंड 8 4 14 26
No comments:
Post a Comment