दिल्ली में अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या

पांच युवकों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली में अपराध पर लगाम नहीं पा रही है। भजनपुरा इलाके में बीती देर रात पांच बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से अमेजन कंपनी के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास की है। बताया जा रहा है कि देर रात हरप्रीत गिल (36) पुत्र करनैल सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1, भजनपुरा और गोविंद सिंह (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी सी-35, गली नंबर 1. भजनपुरा बाइक पर गली नंबर 8 के पास थे, इसी दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार पांच लड़कों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं और मौके से भाग गए।
घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां हरप्रीत गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत गिल अमेजन में सीनियर मैनेजर था। जबकि गोविंद सिंह को गंभीर हालत में एलएनजेपी रेफर किया गया है। गोविंद सिंह हंग्री बर्ड के नाम से मोमो की दुकान चलाता है।
फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts