पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी किया दवा छिड़कने का सेवन हालत गंभीर

मेरठ। थाना सरधना में नाहली गांव खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करने गए एक युवक की मौत हो गयी। जैसे ही पति की मौत की खबर पत्नी ने सुनी तो उसने घर में रहे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
नाहली निवासी नितिन की शिखा से 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनों का जीवन अच्छा गुजर रहा था। शिखा अभी 4 महीने की गर्भवती  है।बुधवार को नितिन गन्ने के खेत में पेस्टीसाइड छिड़काव करने गया था। गर्मी अधिक होने और पेस्टीसाइट का छिड़काव करते-करते अचानक युवक की हालत बिगड़ गई। खेत में ही बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे खेत में गिरा देखा। फौरन परिजनों को उसके बीमार होने की जानकारी दी।इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।नितिन की मौत की सूचना जैसे ही उसके घर पर पहुंची तो घरवाले व्याकुल हो गए। पत्नी शिखा ने जैसे ही पति के गुजरने की बात सुनी तो अपना आपा खो बैठी। घर में रखा पेस्टीसाइड पी लिया। पेस्टीसाइड पीने से उसकी हालत गंभीर है। पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर हालत बनी हुई है।
सरधना थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि युवक गन्ने के खेत में दवा का छिड़काव करने गया था, जहां अधिक गर्मी होने के कारण दवा की स्मेल से उसकी हालत गंभीर हो गई। वह उसके दिमाग में चढ़ गई। उपचार के दौरान सकी मौत हो गई। यह खबर मिलने पर उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों की 6 महीने पहले शादी हुई थी। पत्नी 4 महीने की गर्भवती भी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts