समुदाय के मध्य आशा स्वास्थ्य विभाग की पहली कडी - सांसद राजेन्द्र अग्रवाल 

हैल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका- गौरव चौधरी 

  विवि  के  सुभाष चंन्द्र प्रेक्षागृह में आशा सम्मलेन का आयोजन 

मेरठ। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, प्रेक्षागृह, चौधरी चरण सिंह, विश्व विद्यालय, में मंगलवार  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आशा सम्मेलन वर्ष 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद, हापुड़-मेरठ एवं विशिष्ट अतिथि गौरव चौधरी. जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

डा. अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ द्वारा अपने स्वागत अभिभाषण में आशा दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए कहाँ कि आज आशा कार्यक्रम को राज्य में 18 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इन वर्षो में आपके उत्साह व निःस्वार्थ समर्पण से हमें कोविड- 19 नियन्त्रण, मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण सेवाओं में उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। आशा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से समुदाय के मध्य एक महत्वपूर्ण कढी हैं। विभाग की ओर संचालित समस्त योजनाओं का लाभ जन मानस तक पहुँचाने की जिम्मेदारी आप आशा पर ही हैं। आपकी जागरूकता से मिशन को मजबूती मिली हैं।



 राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद, द्वारा सम्बोधन में आशाओं द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए बताया कि आपके कार्य एवं दायित्व अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। आपके द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ समुदाय तक पहुँचाने में बहुत सराहनीय कार्य किया हैं।



 गौरव चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष, के द्वारा आयुष्मान भारत पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की हैल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आशाओं की बढी संख्या में उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त किया एवं आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की बहुत ही अहम कड़ी है, शासन एवं प्रशासन की विभिन्न योजनाओं में आपका सहयोग प्रसंशनीय हैं तथा उनके द्वारा अनुशासित ढंग से प्रतिभाग करने पर बधाई देते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने हेतु अथक प्रयास एवं उनके कार्यो की सराहना की।



डा. अर्चना त्यागी, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डा. ज्योतसना एस.आई.सी. जिला महिला चिकित्सालय, डा. ईश्वरी बत्तरा, एस.आई.सी. पी.एल. शर्मा, डा. जावेद हुसैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर.सी.एच., डा० सुधीर कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. प्रवीण गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. विपुल कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अम्बरीश कुमार, रीजनल मैनेजर कम्यूनिटी प्रोसेस, हरपाल सिंह, डी.सी.पी.एम. एन.एच.एम राजीव त्यागी, जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक एन.यू.ए.एम, मेरठ द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आशाओं की भुमिका पर जानकारी दी।



कार्यक्रम में जनपद के सभी ब्लॉक से आशाओं, आशा संगिनी, ए.एन.एम सी.एच.ओ. ग्राम प्रधानों एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया। ब्लॉक की आशाओं द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी।इस अवसर पर वर्ष 2022-23 में अपने निर्धारित क्षेत्रों में उत्तम कार्य हेतु प्रत्येक ब्लॉक से तीन सर्वश्रेष्ठ आशाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

आशा सम्मेलन में 1428 आशाओं, 29 ए0एन0एम0, 04 ग्राम प्रधानों तथा 156 अन्य सदस्य द्वारा प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुल प्रतिभागियों की संख्या 1617 रही तथा समस्त उपस्थित आशाओं का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण किया गया।

सम्मेलन में मनीष बिसारियां, डी.पी.एम हरपाल सिंह, डी.सी.पी.एम., राजीव त्यागी, डी.यू.एच.सी. बाबूराम अहलावत, डी. एच.आई.ओ, मोहित भारद्वाज, सचेत कुमार, हुसैन अहमद, जोय के सिंह,  सुरेश कुमार, मनीष पाल, विजय कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार, कपिल शर्मा,  रिचा श्रीवास्तव, डा. अक्षिता,  रेनु लता जितेन्द्र कुमार सिंह, इलमा  अजीम , उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts