संदिग्ध परिस्थियों में पंखे से लटका मिला महिला का शव
मायका वालों ने लगाया सुसरालियों दहेज हत्या करने का आरोप
मेरठ।परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है विवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। वहीं परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जबकि इशरत गांव में घर में रह रही थी। बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम महिला का पति और सास किसी काम से गांव आए। यहां आकर वो इशरत से भी घर पर मिले। तभी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शनिवार को पति और सास सुबह वापस चले गए। घर मेंअकेली इशरत रह गई।तभी इशरत ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बाद में दरवाजा नहीं खुलने पर मोहल्लों के लोगों ने देखा तो इशरत का शव पंखे से लटका हुआ है।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।
बतादें विवाहिता ने एक साल पहले ही लवमैरिज की थी। आठ महीने पहले भी उसने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लेकिन तब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर विवाहिता ने थाने के बाहर ही जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मुकदमा दर्ज किया था। उस मुकदमे के बाद से सभी सदस्य घर छोड़कर कहीं चले गए थे।
एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 2022 में शादी हुई थी। पहले भी महिला ने सुसाइड अटैम्पट का प्रयास किया था पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment