पति की मौत के बाद 21 घंटे के बाद पत्नी ने तोडा अस्पताल में दम

नम आंखों ने किया अंतिम संस्कार , परिवार पर टूटा कहर ,सदमे से उभर नहीं पा रहे परिजन

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गोरीपुरा स्पोर्ट्स मौके पर बाद देर रात उनकी पत्नी की केएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गयी। एक परिवार में दो मौत से व्यापारियों में रोष है। हत्याकांड से पर्दा उठाने के लिए व्यापारियों ने धरना दिया। पुलिस अधिकारियों ने 48 घंटे से समय हत्या कांड से पर्दा उठाने का समय मांगा है।

 बता दें गुरुवार की सुबह आठ बजे हथियारबंद बदमाशों ने उद्योगपति डी के जेन के घुसकर पति पत्नी को गोली मार दी थी।  डी के जैन की तो मौके पर ही मौत हो  गयी। जब पत्नी अंजू गोली लगने से घायल हो गयी थी। बदमाशों ने परिवार के अन्य सदस्य को कमरे में बंद कर लूटपाट कर फरार हो गये थे। घायल अंजू को घायलावस्था में के एम सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  जहां पर बीती रात उनकी अस्पताल में मौत हो गयी। 36  घंटे बाद भी पुलिस इस हत्याकांड से पर्दा उठाने में पूरी तरह  विफल रही है।

 शुक्रवार को व्यापारियों ने सडक को जाम कर धरना दे दिया। व्यापारियों का कहना है शहर में कानून नाम की व्यवस्था नहीं है। आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है। जिसे पुलिस रोक पाने में  विफल साबित हो रही है। इसके कारण बदमाश बेलगाम हो  गये है। व्यापारियों के बीच पहुंची एसपी सिटी पीयूष सिंह ने  कहा उन्हें 48 घंटे का समय दो वह इस डबल मर्डर से पर्दा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।



 पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी अंजू

पति की मौत के 21 घंटे बाद ही अंजू ने भी दम तोड़ दिया। अंजू ने गुरुवार को होश आने के बाद सबसे पहले पति का हाल पूछा। जब उनकी मौत का पता चला, तो वो तनाव में चली गई। अंतिम संस्कार से पहले पति के आखिरी दर्शन भी नहीं कर सकीं। इलाज के दौरान सुबह 4 बजे मौत हो गई। हालांकि मरने से पहले अंजू ने पुलिस को बताया कि जब बदमाशों ने पति पर हमला किया, तो मेरी बदमाशों से हाथापाई हो गई। लेकिन बदमाशों ने मुझे भी गोली मार दी। फिर मेरे हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में फेंक दिया।शुक्रवार को उनका नम आंखो से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नार्वे से छुट्टी लेकर आया था बेटा

स्पोर्ट्स कारोबारी डीके जैन उर्फ धनकुमार जैन के 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा नवीन उसकी पत्नी मेरठ में माता- पिता के साथ रहते हैं। बेटा परतापुर में जिम उपकरण की फैक्ट्री और बिजनेस देखता है। बड़े बेटे के बेटी आशी बेटा भव्य है। आशी एमपीजीएस  कैंट में 11वीं क्लास में ह्यूमेनिटीज की छात्रा है। बेटा भव्य 7वीं कक्षा में सेंट मेरीज में पढ़ता है। डीके जैन का छोटा बेटा अभिषेक नार्वे में अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रहता जॉब करता है। छोटा बेटा 15 जुलाई को पत्नी सहित मेरठ घर छुट्टियों में आया था। इसी सप्ताह नार्वे जाना था। प्रियंका का यहीं लोकल में मायका है। वहीं दो बेटों के साथ एक बेटी है। जिसकी शादी हो चुकी है।

बोले पुलिस अधिकारी

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया, ''घर की नौकरानी, फैक्ट्री स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts