अग्रसेन सेवा ट्रस्ट  मेधावियों को करेगा सम्मानित 

 मेरठ। अग्रसेन सेवा ट्रस्ट की ओर से आगामी  6 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन राधा गोविन्द मंडल में किया जाएगा। जिसमें सीबीएई ,आईसीएसई ,यूपी बोर्ड में 90 या उससे अधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले व शहर के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।   

एक होटल में मीडिया  केा जानकारी देते हुए संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया।  उ.प्र. बोर्ड में  90 प्रति10वीं व 12वीं में उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र ,वैश्य समाज में योगदान देने वाले व व्यवसायी, उद्यमी, डाक्टर्स, सी.ए. शिक्षक आदि का भी सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बीच वात्सल्य प्रतिमूर्ति  दीदी माँ सध्वी ऋतम्भरा  व विशिष्ट अतिथि  दीपक सिंघल (आई.ए.एस.) पूर्व मुख्य सचिव उ.प्र.  एस.के. अग्रवाल पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद उ.प्र.  राम किशन अग्रवाल चेयरमैन बसेरा ग्रुप मथुरा होंगे।

संस्था के उद्देश्य का विस्तृत वर्णन करते हुए अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि मानव सेवा-पशु सेवा प्रकृति सेवा इन कार्यों को करने के लिए इस संस्था का गठन किया गया है। इसमें निकट भविष्य में महाराजा अग्रसेन जो व कुलदेवी माँ लक्ष्मी  के मन्दिर निर्माण के लिए भूमि खरीद की तैयारी चल रही है। इसके पश्चात् अन्य कार्य भी किये जायेंगे। 6 जुलाई के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के सभी सदस्य पूरी क्षमता से अपना योगदान दे रहे है। प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता (देव प्रिया) व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता उपमन्त्री ऋषि अपना सममन्त्री शि अग्रसेन कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts