बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने नई मोटर बीमा 'वी-पे' लॉन्च की
इस अवसर पर बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तपन सिंघल ने कहा, 'वी-पे' अपनी तरह का पहला वन-स्टॉप सोल्यूशंस है, जो ग्राहकों को टुकड़ों-टुकड़ों में कवर देने की बजाय एक ऐड-ऑन कवर प्रदान करता है, जो उनकी सभी वाहन बीमा जरूरतों को पूरा कर यह सुनिश्चित करता है कि उनका वाहन सभी प्रकार के बड़े जोखिमों से सुरक्षित रहे। वी-पे ऐड-ऑन कवर एक एलीट प्लान की पेशकश करता है, जिसमें 22 इनबिल्ट फीचर्स हैं जो बीमा कराने वाले वाहन के लिए पारंपरिक जोखिमों के साथ-साथ अलग से आ सकने वाले जोखिमों से निपटने के लिए एक संतुलित समाधान प्रदान करता है। आज अगर वाहन में किसी भी तरह की मामूली क्षति या नुकसान होता है तो ग्राहकों को तुरंत बीमा कंपनी को अपने दावे की जानकारी देनी होती है। हालाँकि, वी-पे ऐड-ऑन की स्मार्ट रिपेयर में इसकी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होती है और इससे ग्राहक पॉलिसी अवधि के दौरान किसी भी समय कई छोटे पेंट चिप्स या खरोंच आने की रिपोर्ट कभी भी कर सकता है। यहाँ तक कि मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रेकडाउन जो बिना किसी दुर्घटनाओं से भी हो जाते हैं और जिन्हें आम तौर पर स्टैन्डर्ड मोटर बीमा पॉलिसियों से बाहर रखा जाता है, वे सभी इस् वी-पे द्वारा कवर किए जाते हैं। आज जब बाजार में कनेक्टेड कारों का आगमन हो चुका है और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टन्स सिस्टम पर निर्भरता बढ़ रही है, ऐसे में रीकैलिब्रेशन की सुविधा वाहन के डिजिटल सेंस टूल्स की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।


No comments:
Post a Comment