आनलाईन बिलिंग प्रणाली के तकनीकी उच्चीकरण के दौरान बिलिंग प्रणाली प्रभावित होगी
मेरठ, 22 जुलाई 2023। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि के अन्तर्गत सहारनपुर क्षेत्र के 03 जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के ग्रामीण क्षेत्रों में आनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण किये जाने के कारण ग्रामीण बिलिंग सिस्टम पर 23.07.2023 सायं 06ः00 बजे से 07.08.2023 रात्रि 10ः00 बजे तक बिलिंग एवं बिल संशोधन इत्यादि कार्य बाधित रहेंगे, य़द्यपि बिल भुगतान, मीटर बदलने एवं संयोजन विच्छेदन एवं पुनः संयोजित किये जाने के कार्य चलते रहेंगे।
इसके उपरान्त 07.08.2023 रात्रि 10ः00 बजे से 10.08.2023 सायं 06ः00 बजे तक समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिल जमा करने, संशोधित करने, नाम परिवर्तन करने, विधा परिवर्तन करने, भार वृद्धि करने, आनलाईन बिल जमा करने इत्यादि समस्त कार्य बाधित रहेंगे।
10.08.2023 सायं 06ः00 बजे के पश्चात् बिलिंग प्रणाली समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी उच्चीकरण के उपरान्त पुनः उपलब्ध होगी। उपरोक्त अवधि में विद्युत बिलिंग समबन्धित किसी भी असुविधा के लिए अपने उपखण्डीय/खण्डीय कार्यालय से अथवा कस्टमर केयर नं0 1912 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नोटः- 23.07.2023 सायं 06ः00 बजे से दिनांक 07.08.2023 रात्रि 10ः00 बजे के दौरान पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के 03 जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के ग्रामीण क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य सभी जनपदों में ग्रामीण क्षेत्रों की एवं सभी जनपदों के शहरी क्षेत्रों की बिलिंग प्रणाली यथावत् क्रियाशील रहेगी।


No comments:
Post a Comment