शहीद मंगल पांडे राजकीय महाविद्यालय में वृहत वृक्षारोपण अभियान 

 मेरठ। शहीद मंगल पांडे महाविद्यालय में  शासन के निर्देश के क्रम में वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं और महाविद्यालय प्राध्यापकों को वृक्षारोपण और वृक्ष संरक्षण हेतु शपथ दिलाई। तत्पश्चात् शासन के निर्देश के क्रम में वृहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

   महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के इस वृहत आयोजन में एनसीसी, रेंजर्स, एनएसएस की दोनों इकाइयों, ईको-रेस्टोरेशन क्लब ने पूर्ण मनोयोग से सहभागिता की। 1 जुलाई 2023 से 7 जुलाई में 2023 तक प्रदेश में शासन वन महोत्सव के निर्देश पर  महाविद्यालय को कुल 1000  पौधों को रोपित  करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसे आज क्रमबद्ध अभियान के द्वारा लगभग पूर्ण कर लिया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अंजू सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के द्वारा महाविद्यालय परिसर में जिओटैगिंग के साथ पौधारोपण किया गया। विभिन्न इकाइयों द्वारा महाविद्यालय छात्राओं को पौधे वितरित कर अपने घर के आस पास लगाकर फोटो भेजने के निर्देश दिये गए थे जिसके अनुसार छात्राओं ने पौधे रोपित कर जिओ टैगिंग के फोटो प्रेषित किए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी के संरक्षण  के लिए वृक्षारोपण  अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें केवल वृक्ष लगाने ही नहीं हैं उनका पालन पोषण भी करना है। महाविद्यालय के वृक्षारोपण अभियान में सारथी संस्था और गूंज संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सारथी संस्था से सुश्री कल्पना पांडे ने वृक्षारोपण में सहयोग किया। महाविद्यालय द्वारा 20 पौधे सारथी संस्था को वृक्षारोपण हेतु उपलब्ध कराये गये। गूंज संस्था के पदाधिकारियों ने भी वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी अधिकारी लैफ़्टिनेंट (प्रो.) लता कुमार, रेंजर्स प्रभारी प्रो. अनुजा गर्ग, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. स्वर्णलता कदम, इकाई-प्रथम, डा. पूनम भंडारी, इकाई-द्वितीय, इको-क्लब प्रभारी डा. सत्यपाल सिंह राणा एवं सह-प्रभारी डा. कुमकुम ने किया। आयोजन में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपना योगदान किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts