एसएसपी ने सात थानेदार हटाए, देव सिंह रावत पुलिस आफिस से अटैच


मेरठ।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सात थानेदारों को इधर से उधर कर दिया। इनमें पल्लवपुरम के थाना प्रभारी देव सिंह रावत भी हैं। बता दें कि पल्लवपुरम थाना प्रभारी को हटाने के लिए वकीलों ने आज हड़ताल रखी थी। इस पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनको हटा दिया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी को पुलिस आफिस से अटैच किया गया है।

इसके अलावा जानी थाना प्रभारी राजेश काम्बोज भी हटा दिया है। राजेश काम्बोज को थाना पल्लवपुरम की कमान सौंपी गई है। पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज सूर्यदेव विश्नोई को थाना इंचौली का प्रभारी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts