भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारियों ने जेई पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

 जेई के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्यवाही तो होगा आंदोलन ठाकुर धर्मेंद्र सिंह

बुलंदशहर । गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों ने जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौपा है।किसान नेता भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि शिकारपुर क्षेत्र के जेई संगम चौरसिया के द्वारा किसानों से अवैध उगाही कराई जाती है और प्राइवेट लड़के रख रखें हैं बिजली घर शिकारपुर टाउन व कुतुबपुर पर तैनात है क्षेत्र के किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है सबसे बड़ा घूसखोर अवर अभियंता है जिसमें भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने मुख्य अभियंता बुलंदशहर को ज्ञापन सौंपा है जिसमें ऐसे घूसखोर जेई के खिलाफ एक हफ्ते में कार्रवाई ना होने पर मुख्य अभियंता के यहां धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी मुख्य अभियंता अधिकारी की होगी जल्द कार्यवाही हो अन्यथा मज़बूरन आंदोलन होगा।किसानों का शोषण बर्दाश्त नही होगा। उधर मुख्य अभियंता ने किसानों को जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts