दिल्ली में बाढ़ का खतरा!

 केजरीवाल सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स
मंत्री बोले- बाढ़ के लिए हरियाणा जिम्मेदार

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ़ को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने गाइडलाइन्स जारी करने के साथ ही हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बताया है। दिल्ली प्रशासन का कहना है कि यमुना में पानी का स्तर मंगलवार तक खतरे के निशान को पार कर जाएगा, जिससे यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने बाढ़ को देखते हुए यमुना किनारे रहने वाले लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।
दिल्ली में शनिवार को शुरू हुआ बारिश 24 घंटे तक जारी रहा। इस दौरान करीब 150 मिमी से अधिक बारिश हुई। जो की पूरे मानसून का 15 प्रतिशत है। जोरदार बारिश के वजह से कई जगह जलभराव हो गया। इस कारण दिल्ली सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और मंत्रियों की छुट्टी कैंसिल कर दी और उन्हें वापस ड्यूटी पर बुलाया।



दिल्ली में बाढ़ के लिए हरियाणा जिम्मेदारः अतिशी
भारी बारिश की वजह से दिल्ली में बने बाढ़ के हालात पर पीडब्लूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि "पिछले 24 घंटों में 150 मिमी से अधिक बारिश हुई। 40 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली में बाढ़ के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार बताते हुए कहा कि खट्टर सरकार ने हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में बाढ़ आ सकती है।
स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश
भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाके गाजियाबाद नोएडा में स्कूल बंद रहेंगे। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि गुरुग्राम जिले में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूल (प्ले स्कूल आदि सहित) को बड़े जनहित में और छात्रों की सुरक्षा के लिए कल यानी 10 जुलाई को बंद रहने का निर्देश दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts