परीक्षितगढ के युवक ने गाजियाबाद में की गोली मार कर आत्महत्या
जाने से पूर्व भाई से फोन कर बाेला मरने जा रहा हूं , आठ साल पहले किया था अंतजातीय विवाह
मेरठ। बुधवार को गाजियाबाद के होटल लिव-इन में बुधवार को एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने भाई को फोन करके इसकी जानकारी भी दी। फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से मेरठ के कस्बा परीक्षितगढ़ के मोहल्ला राजा दरवाजा इलाके में रहने वाला मंयक त्यागी गाजियाबाद के आकाशनगर में रहता था। वह नोएडा के होटल हाईफन में जॉब करता था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मयंक ने गाजियाबाद के होटल लिव-इन में कमरा बुक किया। इस होटल का संचालन गोल्डन प्लेट कंपनी करती है, जिसकी होटल्स चेन है।दोपहर करीब 12 बजे मयंक ने बड़े भाई प्रवीण त्यागी को फोन करके खुदकुशी करने की जानकारी दी। उसके बाद फोन काट दिया। प्रवीण त्यागी भी गाजियाबाद में रहते हैं और एक कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने तुरंत यूपी-112 को फोन करके इसकी जानकारी देनी चाही, लेकिन नेटवर्क इश्यू के चलते ये कॉल दिल्ली पुलिस को जा लगी। खैर, जैसे-तैसे प्रवीण ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क किया। पुलिस जब तक इस होटल पर पहुंची, तब तक मयंक त्यागी सुसाइड कर चुका था।पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। मयंक का शव होटल के कमरे में पडा था । उसने कनपटी पर गोली मारी थी। तमंचा भी पास में पड़ा हुआ था। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गांव से मिली जानकारी के मुताबिक, मयंक त्यागी ने करीब 8 साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था। वो लड़की भी मयंक के साथ जॉब करती थी। फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी है।
इन्होंने कहा :-
एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया, होटल लिव-इन में एक व्यक्ति ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान मयंक त्यागी के रूप में हुई है। इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment