अवैध पटाखा कारोबारी को पडकने के लिए मुंह के बल गिरे दरोगा  
      दरोगा के हाथ से छूटकर फरार हुआ आरोपी
मेरठ। मवाना के सटला गांव में शुक्रवार को अवैध पटाखा कारोबारी को पकडने के लिए दराेगा मुंह के गिरने का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वायरल वीडिया में  एक गली में बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। एक युवक दौड़ रहा है। उसे पकड़ने के लिए दरोगा आलोक पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं। 100 मीटर दौड़ने के बाद दरोगा युवक का हाथ पकड़ लेते हैं।मगर, युवक हाथ झटक देता है। इस दौरान दरोगा का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सड़क पर मुंह के बल गिर जाते हैं। हालांकि, वह गिरने के बाद तुरंत उठ जाते हैं और आरोपी का फिर से पीछा करने लगते हैं। मगर, आरोपी भागने में सफल रहा।
 बतादें मवाना क्षेत्र के सटला गांव में अवैध रूप से पटाखे बनाये जा रहे थे। जिस घर में अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे वह चांद का मकान था। शुक्रवार को चांद खान के मकान में पटाखों में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान जमींदोज हो गया। इसके बाद मकान में भीषण आग लग गई। लोगों ने आग को बुझाने के कोशिश की। मगर कामयाब नहीं हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मवाना थाने के दरोगा आलोक यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया। दमकल ने 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इसी दौरान दरोगा आलोक को सूचना मिली कि आरोपी चांद खान बगल के मकान में छुपा हुआ है। दरोगा उसे पकड़ने के लिए गए, तो उन्हें देखते ही आरोपी भागने लगा। इसके बाद दरोगा ने उसे दौड़ा लिया, मगर वह गिर गए। गिरने से दरोगा के सीने में चोट आई है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
मवाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चांद खान और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों अभी फरार हैं। जल्दी ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी कीमत पर अवैध पटाखे क्षेत्र में नहीं बनने दिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts