पूरा शहर जाम की चपेट में 

कट बंद करने से आ रही लोगों को दिक्कत

 आफिस जाने से लेकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में आ रही परेशानी 

मेरठ। शहर से सकुशल कावड निकल सके इसके  लिए शहर के सभी कटाें को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण  लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने व कार्यालय में समय से पहुंचने के लिए आ रहा है। कट बद होने के कारण कई किलोमीटर तक का सफर करने के लिए मजबूर हो  रहा है। 

 दिल्ली राेड, बेगमपुल, बच्चा पार्क, शारदा रोड, ,हापुड अडडा, आदि स्थानाें पर पडने वाले कट को बेरिकेटिंग के सहारे बंद कर दिया है। अस्पतालों के आसपास भी यह नहीं देखा गया कि मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर कहां से जाएंगे। सारे कट बंद करके पुलिस प्रशासन ने बस अपनी ड्यूटी खत्म कर दी है। सारा शहर जाम से कराह रहा है। लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं।मेरठ पुलिस प्रशासन की लापरवाही से लोगों की जान पर भी बन आई है।अस्पतालोे में मरीजों को भर्ती कराने के लिए एम्बूलेंस चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती होने के जा रहे पुलिस कर्मी भी हाथ खडे कर रहे है। सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल में काम करने वाले अस्पताल कर्मियों को आ रही है। वह समय से अपने कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे है। ट्रैफिक के अधिकारियों ने किसी भी रोड पर घूमकर यह देखने की जरूरत नहीं समझी कि चंद कदमों की दूरी को दूसरी साइड जाने वाला व्यक्ति कितने किलोमीटर जाकर पार करेगा। बस बैरिकेडिंग करके लोगों को घरों में कैद कर दिया गया है।  मोहकमपुर और देवलोक के लोगों को दूसरी साइड जाने के लिए कई किलोमीटर दूर टीपी नगर गेट से होकर आना पड़ रहा है। शारदा रोड पर रहने वाले लोगों की आफत आ गई। फुटबाल चौक तक रास्ता पहले ही बंद है। दिल्ली चुंगी से  टीपीनगर की तरफ वनवे हो चुका है, यह रोड पहले से ही बहुत संकरी है। ऐसे में लोगों के पास सीओ ब्रह्मपुरी पुराना ऑफिस होते हुए मेट्रो प्लाजा के सामने वाला रास्ता बचता है। लेकिन पुलिस ने मेट्रो प्लाजा के सामने भी बैरिकेडिंग करके कट को बंद कर दिया है। ऐसे मैं यहां के लोग कैद हो गए हैं।

 परेशानी से बचने के लिए खुद ही बेरिकेटिंग को हटा रहे लोग 

 शहर के कई स्थानाे पर पुलिस प्रशासन की ओर से बंद किए कट को खुद ही लोग हटाने के लिए मजबूर हो गये है। गढ रोड पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बंद किए गये कट को लोगों ने निकलने के खोल दिया। ऐसा ही कई कट पर देखने काे मिला। 

 बाहर से आने वाले लोग सबसे ज्यादा हो रहे परेशान 

 कांवड देखते हुए वैसे तो खुद ही घर से निकलने के लिए बच रहे है। लेकिन कुछ लोगों को मजबूरन वश निकलना पड रहा है। उनके लिए सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड रहा है। गढ से आए मोहित की रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गयी थी। वह अपनी पत्नी के साथ बाइक ब्रहमपुरी इलाके में जा रहा था। जैसे ही वह हापुड अडडा पहुंचा तो वहां पर बैरिकेटिंग लगा था। पुलिस कर्मियों ने उसे कहा कि दूसरे रास्ते ने निकल जाए । रिश्तेदारी में पहुंचने के लिए उसे तीन घंटे का समय लगा।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts