हर-हर महादेव के जयघोष सें गूंज उठें शिवालय
हापुड़ । बोल बम-बम, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सावन मास की शिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के विभिन्न शिवालयों पर करीब पांच लाख सें अधिक कांवडियों नें भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवरात्रि पर्व पर पुलिस प्रशासन द्वारा मन्दिरों पर सुरक्षा के चलतें कडें बदोस्त कियें हुए थें।बोल-बम-बम, हर-हर महादेव ऊॅ नम:शिवाय के गगन भेदी जयघोष के साथ सावन मास की शिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार गौमुख सहित अन्य स्थानों सें पवित्र गंगा जल लेकर पहुंच कांवडियों नें जनपद के विभिन्न शिव मन्दिरो पर भगवान भोलेनाथ का विशेष जलाभिषेक करतें हुए पूजा अर्चना की। सावन मास की शिवरात्रि का पावन पर्व शनिवार को जनपद में बडें ही हर्षोल्लास एवं उमंग पूर्वक मनाया गया। शिव मन्दिरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करनें के लियें प्रात:काल सें शिव मन्दिर में आस्था का सैलाब उमड़ता हुआ दिखायी दे रहा था। श्रद्धालुओं नें मन्दिरों में पहुंच कर दूध, दही, शहद, बेलपत्र, भाग, धतुरा आदि सें भगवान आशुतोष का विशेष जलाभिषेक करतें हुए पूजा अर्चना की गयी। शिवरात्रि पर्व पर कांवडियों द्वारा जलाभिषेक शाम आठ बजकर बत्तीस मिनट सें प्रारम्भ किया गया। शिव मन्दिरों पर कांवडियों द्वारा जलाभिषेक करनें को लेकर कांवडियों का सैलाब उमड़ रहा था। उधर पुलिस प्रशासन द्वारा शिव मन्दिरों पर सुरक्षा को लेकर कडें बदोस्त कियें गयें थें। शिव मन्दिरों पर सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
No comments:
Post a Comment