सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने जाग्रति विहार में किया वृक्षारोपण 

मेरठ। शनिवार को मेरठ समेत प्रदेश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन अभियान के तहत सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने जाग्रति विहार के सैक्टर तीन में पौधे रोपित किए।  

 कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर 12 हजार पौधों को रोपित कर चुकी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त  11 वर्षीय ईहा दीक्षित भी मौजूद रही। कार्यक्रम में लांयस क्लब व इनरव्हील ने अपनीसहभागिताकी। आवास विकास परिषद की ओर से अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ,अधिशासी अभियंता डा अमरीश सैक्सना, अधिशासी अभियंता टीके बनर्जी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। इनर व्हील ऑफ मेरठ सम्राट की ओर से प्रेसिडेंड डा साधना सेक्सना ,सचिव मेघा गुप्ता आदि ने पौधे लगाए। 

  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts