पब्जी में खेलते-खेलते चार बच्चों को नेपाल के रास्ते नोएडा पहुुंची पाक महिला
वीडियो कॉलिंग के जरिये रिश्ते हुए गहरे, पुलिस की दबिश से पूर्व हुई फरार महिला
नोएडा। पब्जी गेम के विश्वभर में बहुत दीवाने हैं। बच्चों में इसका सबसे ज्यादा क्रेज हैं। लेकिन ग्रेटर नोएडा से एक । ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। पब्जी गेम पार्टनर के साथ जिंदगी बिताने के में लिए पाकिस्तानी महिला सोमा पार कर 4 बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते रबूपुरा पहुंच गई। करीब 1 महीने पहले सीमा बिना किसी दस्तावेज के यहाँ आई थी वह रबूपुरा निवासी सचिन के साथ शुक्रवार रात तक साथ रही। सीमा सचिन से शादी कर भारतीय नागरिकता हासिल करना चाहती थी। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिल गई तलाश शुरू होने की भनक लगते हो शनिवार सुबह महिला चारों बच्चों और सचिन संग फरार हो गई। पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है या दोस्ती के बहाने साजिश का।
रखपुरा के अंबेडकर नगर निवासी सचिन की कुछ महीने पहले पब्बी गेम खेलने के दौरान पाकिस्तान की एक महिला से दोस्ती हुई थी।गेम खेलने के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। सीमा ने बताया था कि वह करांची में अपने चार बच्चों के साथ रहती है। वीडियो कॉलिंग के जरिए दोनों में रिश्ते और भी गहरे रहे हो गए।सीमा ने नेपाल का वीजा बनवाया।वहां से भारत की सीमा मे प्रवेश कर वह नोएडा के रबूपुरा में सचिन के पास पहुंच गयी। दोनो साथ-साथ रहने लगे। दोनो शादी करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे थे। कानूनी सलाह देने वालों काे पाक महिला पर जासूस होने का शक दिखाई दिया। महिला ने कानूनी सलाहकारों को जो जानकारी दी उसमें बताया कि उसका भाई सेना में तैनात है। उसका पति उससे दूर रहता है। इसके अतिरिक्त सचिन भी उससे जल्दी शादी करना चाहता था। इस उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
जैसे ही पुलिस पाक महिला सीमा व सचिन को दबोचती उससे पहले दोनो वहां से निकल गये। सचिन के साथ कस्बे से एक चालक की ऑटो में बैठकर यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ चली हो गई।वही अंबेडकरनगर के कुछ लोगों ने बताया कि सचिन कस्बे की एक दुकान में काम करता है। 1 महीने से महिला और बच्चे उसके घर पर रह रहे थे। सचिन महिला को अपना रिश्तेदार बताता था। उसने मोहल्ले के लोगों को उसके संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी थी।
ऑटो ड्राइवर ने जानकारी दी है कि महिला उसके बच्चे और युवक को उसने जेवर टोल से कुछ दूर पहले छोड़ा था। आशंका है कि किसी वाहन में बैठकर सभी यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते कहीं चले गए हैं। पुलिस बसों की पड़ताल में जुटी है पुलिस दावा कर रही है कि महिला को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि पाकिस्तान से आई 27 वर्षीय महिला के रबूपुरा क्षेत्र में आने की जानकारी मिली है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
No comments:
Post a Comment