परम पवित्र श्रावण एवं पुरुषोत्तम मास में  श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ 

मेरठ। शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा  की दिव्य और पावन से पूर्व 251 कलश यात्रा ई ब्लाक के शिवपार्वती मन्दिर से 251 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर ई ब्लॉक से होती हुई ड़ी ब्लॉक के विभिन मार्गो से होती हुई कथा स्थल राजवंश भवन पर पहुची।
 कलश यात्रा में बेंड व नपीरी की धर्मिक धुनों पर भक्तों का नृत्य देखते ही बनता था रथ पर परमपूज्य हिमांशु गैरोला महाराज  विराजमान थे।  शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्बागत किया । देवभूमि बद्रिका आश्रम  से पधारे  आचार्य हिमांशु गैरोला महाराज ने व्यास पीठ से प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन किया ।
      आचार्य ने कहा भागवत कथा तो देवताओं को भी दुर्लभ है श्रीमद् भागवत कथा तो वेद पुराण शास्त्रों में श्रेष्ठ है श्रीमद् भागवत कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से भक्ति ज्ञान वैराग्य का उद्धार हुआ है ।भक्ति ज्ञान वैराग्य का ही नहीं अंधकारी जैसे महा प्रेत का भी उद्धार करती है श्रीमद् भागवत कथा। कथा से पूर्वकथा स्थल पर ही प दिनेश डिमरी सहित 11 पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रों द्वारा गणपति पूजन कलश पूजन 64 योगिनी नवग्रह वास्तु पूजन क्षेत्रपाल पूजन एवं श्रीमद्भागवत का विशेष पूजन कराया गया। जिसमें यजमान के रूप में अनिल नौटियाल,आकाश जावल, कमल नारंग , विजय कुमार सक्सेना, विवेक मांगलिक, मुकेश वर्मा ,देश वर्मा पार्षद, सुमित मिश्रा ,नरेंद्र राष्ट्रवादी,अमित गुप्ता,पश्चिम क्षेत्र के संयोजक आलोक सिसोदिया आदि द्वारा पूजन सम्पन्न करवाया। कलश यात्रा में पार्वती नौटियाल आशा, डिमरी, प्रियंक, अलका,रश्मि सुष्मिता, साधना,राजपूत आदि का व्यवस्था में विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts