विश्व  जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का दूसरा चरण आज से

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नसबंदी  शिविरों को किया जाएगा आयोजन

मेरठ,10 जुलाई 2023। जनसंख्या स्थिरता अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब मंगलवार (11  जुलाई) से नवदंपति को परिवार नियोजन की स्थाई व अस्थाई सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह पखवाड़ा 31 जुलाई तक जनपद के 296 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चलाया जाएगा।

  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया- जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का पहला चरण समाप्त हो गया है। यह 27 जून से 10 जुलाई चलाया गया। अभियान में परिवार नियोजन सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया। इसके लिए वाहनों से परिवार नियोजन का प्रचार प्रसार कराया गया। इस कार्य में आशा कार्यकर्ताओं की सेवाएं ली गयीं। उन्होंने बताया -पहले चरण के अभियान में विभाग को काफी सफलता मिली है। दंपति को परिवार नियोजन का महत्व समझाया गया । दूसरे चरण में   ग्रामीण क्षेत्र में 1704 और शहरी क्षेत्र में 436 आशा कार्यकर्ताओं की सेवाएं ली गयीं। सेवा प्रदायगी पखवाड़े में  परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी सेवाओं का लाभ दंपति को दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर नसबंदी कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला व पुरुष नसबंदी सेवा प्रदान की जाएगी।   महिलाओं में  परिवार नियोजन के अन्य साधनों जैसे छाया गोली, अंतरा इंजेक्शन तथा अन्य साधन उपलब्ध कराये जाएंगे।

 उन्होंने बताया- अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन की जागरूकता और स्वीकार्यता को बढ़ाना है। आशीर्वाद अभियान के तहत उन नवविवाहित दम्पति को लक्षित किया गया है, जिनका विवाह पिछले एक साल के अंदर हुआ है। ऐसे दंपति को समुचित सेवाओं का लाभ, जांच और संभावित उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं को चिन्हित किया गया है। इसके अतिरिक्त ऐसी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित दिक्कतों से कैसे बचाया जाए, जरूरी सावधानी आदि के बारे में परामर्श दिया जाएगा। समय-समय पर ऐसी महिलाओं को फालोअप किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts