कोचिंग के बाहर प छात्रा को कमेंट करना छात्र को पडा भारी
कोचिंग के बाहर प्रेमिका ने प्रेमी से कराई मनचले-की पिटाई
कमेंट करने वाले छात्र को काेचिंग संचालक ने किया 15 दिन के लिए किया गया रेस्टीकेट
मेरठ। थाना ककंरखेडा क्षेत्र के रोहटा रोड पर स्थित एक काेचिंग सैंटर के बाहर कंपीटीशन की तैयारी कर रही एक छात्र को एक छात्र द्वारा कमेंट करना उस समय मंहगा पड गया। जब छात्रा ने अपने प्रेमी को बुलाकर उसकी पिटाई करवा दी। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और मनचले को पकड़कर ले गई।वहीं कोचिंग सैंटर के संचालक ने उक्त छात्र को 15 दिन के संस्पेड कर दिया है।
रोहटा रोड पर गौरव क्लासेस की है। क्लासेस में एक लड़की कंपीटीशन की तैयारी करने आती है। कोचिंग में ही एक दूसरा लड़का आता है। इस लड़के ने मंगलवार को दोपहर के समय लड़की की ड्रेस पर कमेंट कर दिया। कमेंट सुनकर लड़की ने इग्नोर कर दिया और नीचे पार्किंग में अपनी स्कूटी निकालने आ गई। तो लड़का भी उसके पीछे आ गया, और कहने लगा कि स्कूटी कहीं गिर न जाए मैं मदद कर दूं। यह सब देखकर लड़की नाराज हो गई। उसने चुपचाप अपने ब्वॉयफ्रैंड को फोन करके सारी घटना बताई और कोचिंग के बाहर बुला लिया।थोड़ी देर बाद ही लड़की का प्रेमी अपने 2 दोस्तों के साथ कोचिंग की तरफ आया। मनचले ने जब लड़की के प्रेमी को कोचिंग की तरफ आता देखा तो भागने लगा। भागते वक्त वो सीढ़ियों पर गिर पड़ा। तभी प्रेमी उसके दोस्तों ने उसे दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। लात, घूसों, बेल्ट से पीटा। दूर खड़ी प्रेमिका यह सारा तमाशा देखती रही। इस बीच वहां काफी भीड़ भी लग गई। कुछ लोगों ने लड़के को बचाने का प्रयास किया तो भी प्रेमी नहीं माना।कोचिंग मैनेजर सुमित ने तभी कंकरखेड़ा शोभापुर चौकी पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस प्रेमी और मनचले दोनों लड़कों को चौकी पर ले आई। कोचिंग संचालक सुमित ने बताया कि छेड़खानी करने वाले युवक को फिलहाल 15 दिन के लिए कोचिंग से रेस्टीगेट कर दिया है। छात्रा की इच्छा है वो कोचिंग आना चाहे तो आए, नहीं आना चाहती तो अपने अनुसार फैसला ले।


No comments:
Post a Comment