मणिपुर में कई घरों को लगाई आग, हिंसा बढ़ी
- मिजोरम से मैतेई कर रहे पलायननई दिल्ली (एजेंसी)।मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य मिजोरम में भी हालात बिगड़ने की आंशका जताई जा रही है। यहां रहने वाले मैतेई समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। ये लोग असम और मणिपुर लौट रहे हैं। सरकार ने भी इनके लिए विशेष फ्लाइट सर्विस शुरू की है।
उधर, मणिपुर के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां चुराचांदपुर और इंफाल के पास मैतेई और कुकी समुदाय के बीच शनिवार को रातभर फायरिंग हुई। इस दौरान ऑटोमैटिक रायफल्स, पॉम्पी गन्स और अन्य विस्फोटकों से हमला किया गया। बिष्णुपुर में भीड़ ने एक स्कूल और कई घरों में आग लगा दी। मौके पर सुरक्षाबलों के जवान तैनात हैं। इसके अलावा थोरबुंग, कांगवाय के अंदरूनी इलाकों में भी फायरिंग हो रही है।
No comments:
Post a Comment