संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कसा विपक्ष पर तंज

 बोले- कुछ लोग कुछ नहीं कर रहे, इसलिए सब सुचारू ढंग से चल रहा
मुंबई (एजेंसी)।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि देश में बुरी चीजों के मुकाबले अब अच्छी चीजों पर 40 गुना अधिक चर्चा हो रही है। उत्तरी मुंबई के कांदिवली में सुवर्णा अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद संघ प्रमुख ने यह बयान दिया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
भागवत ने कहा कि कई बार नकारात्मक चर्चा सुनने को मिलती है। लेकिन जब हम देशभर में जाते हैं और देखते हैं तो हमें पता चलता है कि भारत में जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उस पर बुरी चीजों के मुकाबले 40 गुना अधिक बात हो रही है।
भागवत ने कहा कि आग के समय देश के उत्कर्ष का कारण सरकार की नीतियां और सरकार में मौजूद जिम्मेदार लोगों का काम है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चीजें भी सुचारु ढंग से चल रही हैं क्योंकि कुछ लोग कुछ नहीं करते। अगर वे काम करेंगे तो जरूर दिक्कतें होंगी। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग हैं जो हमें बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts