चंद्रशेखर आज़ाद अब लोकसभा का लडेंगे चुनाव जंयत  चौधरी ने की घोषणा

 रालोद के टिकट पर नगीना से चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज़ !

नई दिल्ली। भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।  प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौैधरी ने कहा कि जल्द ही भाई चंद्रशेखर आजाद संसद के अंदर नजर आएंगे। जयंत चौधरी के इस बयान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर शुक्रवार को भीम आर्मी के द्वारा रैली आयोजित की गई। इस रैली का उद्देश्य 28 जून को चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले का विरोध करना और घटना की जांच की मांग करना था। लोकसभा चुनाव से पहले भीम आर्मी की तरफ से शक्ति प्रदर्शन भी किया गया है। देशभर के अलग-अलग राज्यों से भीम आर्मी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चंद्रशेखर आजाद को केंद्र सरकार के द्वारा जेड प्लस सिक्योरिटी दिए जाने और मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की।

इस प्रदर्शन में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष और सांसद जयंत चौधरी ने वहां एक बयान दिया है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद जल्द ही संसद के अंदर होंगे। उनके इस बयान के अनेककयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद रावण समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की तरफ से आरएलडी के टिकट पर बिजनौर की नगीना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जिसके बाद राजीनीतिक चर्चाएं गर्म हो गयी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts