नारियल तोडकर की चंद्रयान 3 की लॉचिंग

सात सिंतबर तक होगी चंद्रयान 3 की लैडिंग

 मेरठ। 14 जुलाईः विटनेस प्रोग्राम ऑफ चन्द्रयान 3 लॉचिंग कार्यक्रम शास्त्रीनगर में आयोजित किया गया, जिसमें इसरो की लाइव साइट में रजिस्ट्रड चंद्रशेखर विज्ञान क्लब के सदस्य संजय शर्मा व आई ऑन क्लब के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि हमारे इस कार्यक्रम को लाइव बच्चों, गणमान्य लोग व विज्ञान प्रेमियों ने देखा।

 कार्यक्रम में मनोज कुमार ने बताया कि भारत किन परिस्थतियों में विज्ञान का प्रयोग साइकिल से कर करते करते आज आधुनिक यंत्रों का किस तरह प्रयोग कर रहा है। इसके बाद संजय शर्मा ने विस्तार से चंद्रयान 2 के विफलता के कारण वह चंद्रयान 3 में विफलता के कारणों को ध्यान में रखते हुए किस तरह बदलाव किए है। साथ ही यह भी बताया कि यह रोवर लगभग सात सितंबर तक चंद्रमा पर लैडिंग करेगा। प्रोजेक्टर लाइव 3डी एनीमेशन से चंद्रयान 3 की प्रक्रिया को सभी ने समझा। साथ ही भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर फैसल कुरैशी ने भी अपने चंद्रयान 2 की विफलता के अनुभव साझा किए। सेमिनार समाप्त होने ही वाला था कि चंद्रयान 3 लॉच होते ही क्लब के सदस्यों व एमपी फांउडेशन अध्यक्ष नरेश उपाध्याय, प्रधानाचार्या महेंद्र त्यागी, कमलेश चंद्र शर्मा, जगवीर सिंह व प्रधानाचार्य आनंद कुमार जी ने नारयिल तोड़कर कर लांचिंग की शुभकामनाएं दी। बीच बीच में बच्चों ने लांचिंग से संबंधित प्रश्नों भी किए तथा जिनका उत्तर भौतिक विज्ञानिकों ने स्पष्ट जवाब दिए। इसरों की लाइव चैनल से लॉचिंग को सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मनोज, संजय, नवनीत, शगुन, काव्य, नेनशा, ऋशभ, हिमांशु, प्राची, श्रुति, रेखा, गं्रथ, फैसल, आनंद आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts