पुलिस की छापेमारी में मवाना के सठला गांव में मिला 200 किलो पटाखों का जखीरा
कमरों में रखे ड्रमों में छिपाकर रखा था बारुद और पटाखे
मेरठ। साेमवार को पुलिस ने मवाना के सठला गांव से 200 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। दो दिन पहले इसी गांव के एक मकान में पटाखों के कारण अचानक ब्लास्ट हुआ और पूरा मकान ढह गया। इसके बाद पुलिस लगातार यहां अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चला रही है।इसी क्रम में पूरे गांव के घर-घर में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इसमें 200 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। चैकिंग के दौरान घरों में बारूद बनता मिला। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।पुलिस ने अवैध पटाखों को जब्त कर लिया है। वहीं यह सर्चिंग अभियान अभी जारी है जो अन्य गांवों में भी चलेगा।
बता दें कि दो दिन पहले इसी गांव के एक बंद मकान में अचानक विस्फोट हुआ और मकान गिर गया था। जांच में विस्फोट का कारण अवैध पटाखे और बारुद मिलना बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। 3 लोगों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। अन्य को पकड़ने के प्रयास हो रहे हैं।डीएम दीपक मीणा ने बताया कि पुलिस, प्रशासन ने सठला गांव में 3 अभियुक्तों को अवैध पटाखा बनाने के मामले में अरेस्ट किया है। अन्य लोगों को भी पकड़ने का अभियान चल रहा है। 200 किलो अवेध पटाखे बरामद भी किए हैं। लगातार ये अभियान जिले के सभी गांवों में चलेगा।
No comments:
Post a Comment